
मोबाइल लूट का खुलासा, पुलिस ने लूटे हुए मोबाइल समेत दो आरोपी पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने लूट का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल हापुड़ के ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी आयुष से आरोपियों ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मंगलवार को सुभाष पुत्र पप्पू और धर्मेंद्र उर्फ बिल्लू पुत्र सतीश निवासीगण जसरूप नगर दस्तोई रोड थाना हापुड़ नगर, हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को दोयमी के पास से गिरफ्तार किया है जिससे पुलिस ने लूटा गया मोबाइल, एक अन्य मोबाइल, दो अवैध चाकू, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























