
कप्तान ने गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेला मार्ग का किया निरीक्षण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान हेतु गढ़मुक्तेश्वर आने वाले श्रध्दालुओ को कोई परेशानी न हो ,इसके लिए पुलिस पूरी तरह से कटिबध्द है।
जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ गंगा मेला मार्गो का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने को कहा।
आगामी गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने थाना हापुड़ देहात क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर मेला में गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के आगमन मार्गों का निरीक्षण किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,ताकि श्रध्दालुओ को कोई परेशानी न हो।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























