
ऑपरेशन तलाश’ के तहत एक महिला समेत 3 वारंटी गिरफ्तार!
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में हापुड़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला वारंटी समेत कुल तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन तलाश’ अभियान के तहत थाना हाफिजपुर और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को उनके ठिकानों से दबोचा है।
गिरफ्तार किए गए आरोपीः
थाना हाफिजपुर क्षेत्र: पुलिस ने महरूनिशा पत्नी शौकीन (निवासी ग्राम बड़ौंदा सिहानी, थाना हाफिजपुर) को गिरफ्तार किया है। इन पर वाद संख्या 18166/2024, धारा 85, 115(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र: पुलिस ने भूरे पुत्र नन्हे मिस्त्री और माजिद पुत्र जब्बार (दोनों निवासी ग्राम सरूरपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर) को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ वाद संख्या 532/2020, धारा 452, 323, 325, 504, 506 भादवि के तहत कार्रवाई दर्ज थी। फिलहाल पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























