
गढ़मुक्तेश्वर तहसील में धरने के बीच बीकेयू नेता की बाइक चोरी, जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में 21 अक्टूबर को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द गाँव के निवासी, रणबीर सिंह, जो भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता हैं, गढ़मुक्तेश्वर तहसील में चल रहे धरने में शामिल होने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक तहसीलदार के चैंबर के सामने बने ग्राउंड में पार्क की थी। धरना समाप्त होने के बाद जब वे अपनी बाइक लेने पहुंचे, तो वह गायब थी। सीओ राहुल यादव के अनुसार, पुलिस तहसील परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच कर रही है। चोरों की पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और बाइक बरामद कर ली जाएगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























