
लाइब्रेरी की छत पर लगी सोलर ऊर्जा की कॉपर तार चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नक्का कुआं रोड विद्या मास लाइब्रेरी में अज्ञात चोरों द्वारा सोलर ऊर्जा के कॉपर तार चुराने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
राजीव नगर निवासी राहुल अग्रवाल पुत्र मुकेश अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात चोर लाइब्रेरी की छत पर पहुंचे। उन्होंने वहां से कॉपर के साथ आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। यह घटना 20 अक्टूबर की है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कर जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867

























