
किसानों ने गन्ने का दाम 500 रुपए मांगा
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकट के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद के किसानों ने तहसील हापुड़ पर धरना देकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। किसानों की मांग है कि गन्ना क्रय मूल्य 500 रुपए घोषित किया जाए तथा सरकार एमएसपी कानून बनाकर लागू करें। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे।
संगठन की युवाविंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने किसान नेता राकेश टिकट के आह्वान पर प्रदेश भर में शुक्रवार को किसान जिला मुख्यालय व तहसील पर धरना दे रहे हैं। यह धरना सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में है। सरकार को किसान हित को देखते हुए किसानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























