
गढ़ गंगा मेले से जुड़े अन्य जनपदों के बार्डर मार्ग का निरीक्षण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जिला परिषद हापुड के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है और सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे है।
आगामी गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ बुधवार की रात थाना बहादुरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत स्याना बॉर्डर, थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांतर्गत मेरठ रोड़ बॉर्डर व थाना बाबूगढ़ क्षेत्रान्तर्गत मेरठ बॉर्डर का भ्रमण कर मेला में गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के आगमन मार्गों का निरीक्षण किया और अधीनस्थ को निर्देश दिए कि यातायात प्रभावित न हो,इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























