
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में हाईवे पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अमरोहा से दिल्ली जाते हुए एक वाहन से 1500 किलोग्राम पनीर बरामद किया था जिसका नमूना लेकर टीम ने प्रयोगशाला भेजा था। जांच में पनीर मानकों पर खरा नहीं उतरा। पनीर में फैट वसा अधिक मिला है। जांच रिपोर्ट आने के बाद एडीएम संदीप कुमार की कोर्ट ने अमरोहा के डेयरी संचालक पर सवा लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
ज्ञात हो कि 24 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम मिलावट रोकने के लिए जिले में कार्रवाई कर रही थी। सूचना मिली कि अमरोहा से एक वाहन में भरकर करीब 1500 किलोग्राम पनीर दिल्ली में आपूर्ति के लिए जा रहा है। इस पर विभागीय टीम ने छापा मारा था। नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा था। नमूने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि पनीर में वसा फैट की मात्रा निर्धारित अधिकतम सीमा 44 से अधिक मिली। एडीएम कोर्ट ने न्यूरान डेरी के संचालक पर सवा लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करने के मामले में 25000 और पनीर का नमूना मानक अनुरूप नहीं मिलने पर ₹100000 का जुर्माना लगाया गया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























