
हापुड़, सीमन/ हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया आठवले ने बुधवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दो ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे और गंभीर आरोप लगाए। संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी करते हैं। समस्याएं नहीं सुनते जिसकी वजह से उपभोक्ता बेहद परेशान है। समस्या का समाधान किया जाए। इसी के साथ उन्होंने जनपद हापुड़ के विद्युत वितरण खंड में कार्य प्रणाली, उपभोक्ता समस्याओं के निस्तारण और विद्युत संबंधी कार्य में कथित अनियमितता को लेकर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जिम्मेदार पद के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं जिनकी भूमिका की जांच हो। आधिकारी उपभोक्ताओं की समस्या की अनदेखी करते हैं। ग्राम खिलवाई जनपद हापुड़ में स्थित बस्ती में तालाब में काफी ज्यादा गंदगी और जल भराव है जिसकी वजह से गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। आने जाने में असुविधा होती है। शीघ्र से शीघ्र विभाग उनकी समस्या का समाधान करें।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























