
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को याद किया और अर्पित किए श्रध्दासुमन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को हापुड रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को उन पुलिस कर्मियों के बलिदान की याद में मनाया जाता है,जिन्होने देश की सुरक्षा व सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।यह दिन लद्दाख के हाट स्प्रिंग में चीन के साथ लगी हमारी सीमा की रक्षा करते शहीद दस पुलिस कर्मियो के बलिदान की याद दिलाता है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























