
हापुड़: कैंटर की टक्कर से तीन साल के मासूम की मौत, परिवार के पांच लोग घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निजामपुर बाइपास पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली जा रहे एक परिवार की कार को पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में तीन वर्षीय मासूम हमदान की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए।
दरअसल, बुलंदशहर जिले के खानपुर निवासी इजहार अपनी सेंट्रो कार से परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी अंजूम, मां रीना उर्फ जरीना, चाची रुकसाना और उनके दो बच्चे हमदान व इनाया सवार थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही उनकी कार हापुड़ के निजामपुर बाइपास पर पहुंची, तभी पीछे से आए कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में तीन वर्षीय हमदान की जान चली गई, जबकि उसके माता-पिता, दादी, चाची और डेढ़ वर्षीय बहन घायल हो गए। एक तरफ परिवार दिल्ली जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716

























