
हापुड़ में नशे में बाइक दौड़ा रहा था युवक, पुलिस से की अभद्रता; बाइक सीज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ दशहरा मेले के दौरान रामलीला मैदान के गेट नंबर-1 के सामने नशे की हालत में खतरनाक तरीके से बाइक चलाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को रोककर समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी बाइक को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2026 की है। थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में दशहरा मेले के दौरान एक युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को खतरनाक तरीके से चला रहा था। पुलिस ने उसे रोककर समझाया, लेकिन वह नशे की हालत में था और पुलिस से अभद्रता करने लगा। उसकी बाइक पर पीछे की नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी।
युवक की पहचान लविश पुत्र प्रवीण, निवासी प्रीत विहार, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। साथ ही युवक के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867

























