
मिशन शक्ति टीम थाना बाबूगढ़ द्वारा बिछड़े बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रावण दहन मेला स्थल, ईवीएस बाबूगढ़ छावनी में लगभग 03 वर्षीय बालक मेले में अपने परिवार से बिछड़ गया था।
सूचना प्राप्त होने पर थाना बाबूगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल सक्रियता एवं तत्परता दिखाते हुए बालक को अपने संरक्षण में लिया गया। टीम द्वारा बालक को सहज एवं सुरक्षित महसूस कराते हुए उससे तथा आसपास मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई और उसके परिजनों की तलाश के लिए प्रयास किए गए।
मिशन शक्ति टीम के अथक प्रयासों से बालक के परिजनों का पता लगाकर बालक को सकुशल उसके चाचा गगन पुत्र वेद प्रकाश के सुपुर्द किया गया।
थाना बाबूगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिछड़े बालक को उसके परिवार से मिलाकर सराहनीय कार्य किया गया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























