
हापुड़ नवीन सब्जी मंडी पर चल रही है सैकड़ो अवैध दुकानें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड पर नवीन मंडी स्थल है जहां किसान अपनी उपज की हरी सब्जियां, फल आदि लेकर बिक्री हेतु पहुंचता है, परंतु इस सब्जी मंडी में सड़क पर ही सैकड़ो ऐसी दुकानें लगती हैं जिन पर हरी सब्जी, फल आदि की बिक्री होती है। सैकड़ो ठेले वाले भी सब्जी, फल बेचते हैं। खाद्य पदार्थ की दुकान भी लगती है। दुकान के आगे दुकान लगाने की परंपरा हापुड़ सब्जी मंडी में दिन पर दिन विकसित हो रही है।
हापुड़ में करीब चार दशक पहले सब्जी नवीन मंडी की स्थापना इस उद्देश्य से की गई थी कि किसान को उसकी उपज का वाजिब दाम मिल सके, परंतु मंडी समिति के गैर लाइसेंसदार दुकानदारों व ठेले वालों ने सरकार के कायदे कानून की हवा निकाल दी है। किसान के माल को सस्ते में लूट कर ग्राहक को ऊंचे दामों पर बेचते है। हापुड़ की सब्जी मंडी से सरकार को जितना राजस्व मिलना चाहिए उसका 10 प्रतिशत भी प्रदेश सरकार के खाते में नहीं जा रहा है। बात स्पष्ट है की मंडी शुल्क की देशी-विदेशी फल तथा हरी सब्जियां, आलू व प्याज, लहसुन आदि पर भारी चोरी हो रही है। मंडी समिति के गेट पर तैनात गार्ड की मंडी स्थल पर अवैध दुकानदारों को प्रवेश से नहीं रोक पाते हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























