
बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मोइन खान ने हासिल किया प्रथम स्थान, दिग्विजय सिसोदिया ने किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बझेड़ा कला निवासी मोहम्मद नावेद के भतीजे मोइन खान ने बिजनौर में आयोजित जनपद स्तरीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर धौलाना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया ने मोइन खान को मेडल पहनाकर और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर इस्ते प्रधान भी मौजूद रहे।
दिग्विजय सिसोदिया ने मोइन खान की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सम्मान और प्रोत्साहन देना बेहद जरूरी है। मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर युवा हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। मोइन खान की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
उन्होंने मोइन खान को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























