
हापुड़: ट्रेन की चपेट में आने से गौ माता की मौत, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक गौ माता की मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की व्यवस्था कर गौ माता का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।
इस दौरान हिंदू रक्षा दल के जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल सहित अन्य गौसेवकों ने सेवा कार्य में सहयोग किया। मौके पर अजीत गिहार, रितेश गिहार, मोहित, सौरव, हन्नी गुर्जर और गौरव चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की ओर से गौ माता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई गई।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























