
बाजारों में छाई दशहरे की रौनक 2 से 15 फीट तक के रावण के पुतले की मांग बढ़ी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): विजय दशमी (दशहरा) के पर्व को लेकर हापुड़ के बाजारों में इन दिनों विशेष रौनक देखने को मिल रही है। शहर में जगह-जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के रंग-बिरंगे पुतले सज चुके हैं, जिन्हें खरीदने के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। इस बार बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही है, जिससे कारीगरों और दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी साफ झलक रही है। दशहरे के इस पावन पर्व को उत्साह के साथ मनाने के लिए कारीगरों ने विभिन्न आकारों के पुतले तैयार किए हैं। बाजारों में छोटे बच्चों और घरों में दहन के लिए 2 फीट से लेकर 15 फीट तक के ऊंचे और आकर्षक रावण के पुतले उपलब्ध हैं।
बाजार में छोटे और मध्यम आकार के पुतले 500 रुपये से शुरू होकर 5000 रुपये तक की कीमत में बिक रहे हैं। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं कारीगरों का कहना है कि इस साल बाजार में बिक्री काफी जोरों पर है। कारीगरों ने बताया कि उन्होंने महीनों पहले से इन पुतलों को बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी और अब अंतिम दिनों में मांग बढ़ गई है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























