
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी, मेरठ रोड पर स्थित एक दुकान के संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित संदीप शर्मा पुत्र श्रद्धानंद शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी हापुड़ ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस की जांच जारी है। पीड़ित के चेहरे, आँख व शरीर पर चोट आई है।
पीड़ित संदीप शर्मा ने बताया कि मामला 18 अक्टूबर यानी रविवार का है जब शाम करीब 6:30 बजे कुछ लोग उनकी आवास विकास कॉलोनी स्थित दुकान पर पहुंचे और ताला लगा दिया। पीड़ित की दुकान में ₹5,00,000 के समान को हड़पने का प्रयास किया। पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की। ऐसे में संदीप घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका उपचार मेरठ में चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसपर जानलेवा हमला किया गया और धक्का देकर रेलिंग से नीचे गिराने का प्रयास किया गया। पीड़ित की आंख, मुंह और शरीर पर कई जगह चोट आई है जिसने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है जिसने तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
























