
बाबूगढ़ थाने में श्रद्धा और भक्ति का माहौल, राम नवमी पर थाना प्रभारी ने कराया कन्या भोज
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):राम नवमी के पावन और शुभ अवसर पर आज बाबूगढ़ थाना परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। त्यौहार के इस विशेष मौके पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्वारा भव्य ‘कन्या भोज’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ ने माँ दुर्गा के स्वरूप स्वरूप नव-कन्याओं के चरण पखारकर और स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात, पूर्ण निष्ठा और सम्मान के साथ कन्याओं को स्वादिष्ट भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए।
इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि कन्याएं माँ दुर्गा का साक्षात स्वरूप होती हैं और उनका पूजन समाज में नारी शक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जन-कल्याण की मंगल कामना की।
इस अवसर पर थाना परिसर में धार्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा, जहाँ पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी इस पुनीत कार्य के साक्षी बने।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























