
गढ़मुक्तेश्वर में शौचालय बना परेशानी का सबब, बदबू और गंदगी से लोग बेहाल
हापुड़, सीमन/ मोनू शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर-15 में स्थित एक शौचालय क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। शौचालय के आसपास फैली गंदगी और उठने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। आरोप है कि शौचालय में काफी समय से गंदगी जमा है, लेकिन इसकी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शौचालय के पास ही एक स्कूल संचालित है और आसपास आबादी भी रहती है। ऐसे में गंदगी और दुर्गंध के कारण बच्चों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। वहीं, शौचालय के आसपास जहरीले जीव-जंतुओं के होने की आशंका से भी लोग चिंतित हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर की लापरवाही के चलते यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शौचालय की साफ-सफाई कराने, जमा गंदगी हटवाने और परिसर की नियमित देखरेख सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























