
हापुड़ में झाड़ियों में लगाई आग, बिजली के तारों के पास उठीं लपटें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जरोठी रोड पर स्थित संस्कार स्कूल के सामने झाड़ियों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। आग देखते ही देखते फैल गई और झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। धीरे-धीरे आग बढ़ने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस स्थान पर आग लगी है, वहां से बिजली के खंभे और तार भी गुजर रहे हैं। ऐसे में आग के बढ़ने से किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर लोग चिंतित नजर आए। यदि आग बिजली के तारों तक पहुंचती है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की मांग की। साथ ही पुलिस से आग लगाने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी उठाई है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























