
धीरखेड़ा नाले में अवरोध खड़े होने से गंदा पानी प्रवाह रुका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के औद्योगिक क्षेत्र धीरखेड़ा में नवनिर्मित नाले से गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी धीरखेड़ा क्षेत्र में खड़ा हो रहा है जिससे नवनिर्मित सड़क के टूटने का खतरा बना है। यह नाला धीरखेड़ा से मेरठ रोड पर हापुड़ की ओर जा रहा है।
धीरखेड़ा के उद्यमियों ने आईजीआरएस पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि असौड़ा की पुलिया के आसपास नाले में कुछ लोगों ने नाले में अवरोध खड़े कर दिए हैं जिससे आगे की ओर गंदे पानी का प्रवाह रुक गया है और गंदा पानी सड़क पर तैर रहा है। मेरठ रोड पर कुछ प्रतिष्ठानों के ऊंचे ऊंचे रैंप बना लिए हैं जिससे गंदे पानी के प्रभाव में रुकावट पैदा हो रही है।
उद्यमियों ने युद्ध स्तर पर नाला सफाई करने तथा गंदे पानी के प्रवाह को नियमित बनाए रखने के लिए अवरोध हटाने की मांग की है.
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























