
👁 6 views Views
बेरोजगार गांव में बेच रहे है शराब
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद में बेरोजगार युवक ठेका से शराब खरीद कर ऊंचे दाम पर गांव में बेच रहे है।इस बात का खुलासा समय-समय पर पुलिस द्वारा पकडे गये शराब के धंधेबाजो से खुला है।
हापुड देहात पुलिस ने गांव असौडा के शाहरुख को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे 19 देशी शराब के पव्वे बरामद किए है।आरोपी ने बताया कि वह बेरोजगार है और ठेके से शराब खरीद कर लाता है और फिर घूम-फिर कर 20-30 रूपए का मुनाफा लेकर वक्त बे वक्त बेच देता है।इसी प्रकार शराब का धंधा जनपद हापुड मे खूब फल फूल रहा है और शराब के ठेकेदार गांव-गांव शराब बिकवा रहे है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























