
“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया दशहरा उत्सव”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निजामपुर बाईपास के निकट स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा और भगवान श्रीराम के पूजन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, नवदुर्गा की वेशभूषा धारण कर महिषासुर मर्दिनी नाट्य का सुंदर मंचन किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा नाट्य एवं नृत्य के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सत्य और ईमानदारी एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
विद्यालय के प्रबंधक जयश्री सिंह तोमर एवं कर्नल सतपाल तोमर ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “दशहरा हमें सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से बुराइयों का त्याग कर अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य शमी पुंडीर ने कहा कि “हमें सत्य, ईमानदारी के मार्ग पर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए।”
कार्यक्रम के अंत में रावण दहन किया गया और सभी को दशहरे की शुभकामनाएँ दी गईं। पूरा विद्यालय उत्साह और उमंग से भर उठा। यह उत्सव विद्यार्थियों के लिए आनंददायक होने के साथ-साथ शिक्षाप्रद भी रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षकों का पूर्ण योगदान रहा।

























