
हापुड़ में घर में घुसकर परिजनों से मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित मोहल्ला अलीनगर में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पीड़ित हाजी मासूम पुत्र करीमुल्ला ने बताया कि 14 अक्टूबर को उनके पुत्र हसजान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि जब परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि हसजान के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















