
गढ़मुक्तेश्वर में युवकों की स्टंटबाजी, रस्सी से दो बाइकों को बांधकर किया स्टंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बाइक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक दो बाइकों को रस्सी से बांधकर स्टंटबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने दो बाइकों को रस्सी से बांध दिया और फिर अलग-अलग दिशाओं में बाइक चलाने का प्रयास किया। युवकों की इस हरकत से हादसा होने का खतरा बना रहा।
वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित युवकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















