
नवनियुक्त एसपी मधुबन कुमार सिंह का भूतपूर्व सैनिकों ने किया सम्मान
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): भूतपूर्व सैनिक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने एसपी मधुबन कुमार सिंह को फूलों का गुलदस्ता, तिरंगा पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह, वारंट ऑफिसर चौधरी मनबीर सिंह उपाध्याय (जिला सैनिक बंधु), कैप्टन राजेश चौधरी (विदेश सेवा पदक), जिलाध्यक्ष भारतीय पूर्व सैनिक संघ हापुड़, हवलदार शाहिद अली, जिलाध्यक्ष एआईडीसी, कैप्टन सेवाराम सैनी, कैप्टन महीपाल सिंह, सूबेदार अयूब अली, सूबेदार इंद्रपाल सिंह, सूबेदार जगदीश चौहान, हवलदार आदिल चौधरी, हवलदार रामवीर सिंह और हवलदार ओमवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।
इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक को सम्मानित करते हुए उनके साथ परिचयात्मक मुलाकात की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों ने आपसी समन्वय और संवाद के महत्व को भी रेखांकित किया।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926





















