
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत कमला इंटर कॉलेज से निकली जागरूकता रैली, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कमला इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में एडिशनल एसपी, सीओ जितेंद्र कुमार, टीआई नरेश कुमार, मनु चौधरी सहित यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी और एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के साथ-साथ आमजन में जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित यातायात को प्रोत्साहित करना रहा।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179






















