
हापुड़: प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग पर दौड़ रहे मिट्टी से लदे डंपर, हादसों का खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मोदीनगर रोड स्थित प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग पर मिट्टी से लदे डंपर दिन-रात दौड़ रहे हैं। इन डंपरों के कारण सड़क पर हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, डंपर दिन के समय भी इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बताया जा रहा है कि कई डंपरों की नंबर प्लेट भी मिट्टी और धूल के कारण धुंधली हो चुकी हैं, जिससे उनके नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं देते। ऐसे में किसी घटना के बाद वाहनों की पहचान करना भी मुश्किल हो सकता है।
अब सवाल यह है कि व्यस्त मार्ग पर दिन-रात दौड़ रहे इन डंपरों पर संबंधित विभाग कब कार्रवाई करेगा? स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इन वाहनों की जांच और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















