
👁 7 views Views
गुंडों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने कसी कमर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड पुलिस ने गुंडों को सबक सिखाने तथा उन पर निरन्तर निगरानी रखने के लिए कमर कस ली है।
आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने व जनपद में अपराध नियंत्रण व शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की रात आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से थाना हापुड़ नगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण व पैदल गस्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
नये कप्तान के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से असामाजिक तत्वो में हड़कंप सा मचा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















