
हापुड़: रेलवे फ्लाईओवर के पास बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। रेलवे फ्लाईओवर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है, जो मोहल्ला तगासराय के रहने वाले थे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान की और उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार की शाम रेलवे फ्लाईओवर के पास हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















