
हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं भरण-पोषण हेतु जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समीक्षा समिति की मासिक बैठक गुरुवार की दोपहर बाद जिलाधिकारी, हापुड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जनपद हापुड़ के समस्त अधिशासी अधिकारी, न०पा०परि०, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी / पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, उप कृषि निदेशक, हापुड़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, हापुड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ तथा गो आश्रय स्थलों के संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में निम्न बिन्दुवार सम्बन्धित को गो आश्रय स्थल की समस्याओं के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक गो आश्रय स्थल पर वर्ष पर्यन्त हरे चारे की उपलब्धता हेतु किसानों से अनुबन्ध किया जाये तथा हरे चारे में कोई भी किसान यूरिया एवं कीटनाशक दवाओं का प्रयोग न करें।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पशु चिकित्साधिकारी गो आश्रय स्थलों में भ्रमण कर संरक्षित गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद की गोचर भूमि पर हरा चारा एवं नैपियर ग्रास बोयी जाये ताकि गोवंशों को प्रचुर मात्रा में हरा चारा उपलब्ध रहे।




















