
मुख्य चुनाव आयुक्त की कांग्रेस ने की गिरफ्तारी की मांग
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने तथा गिरफ्तार की मांग को लेकर सोमवार को हापुड़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने आरोप लगाया की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए एक एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने बड़ी तादाद में वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम उड़ाकर कई प्रदेशों में भाजपा को सत्तारुढ़ करने में सहयोग किया है जो लोकतंत्र के साथ धोखा है। वोट चोरी करना अपराध है। कांग्रेस की मांग है कि वोट चोरी के आरोपी मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने घोषणा की है की मांग के समर्थन में हापुड़ के कांग्रेसी 8 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सत्याग्रह करेंगे। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, अरविंद शर्मा, रश्मि चौधरी, गौरव गर्ग आदि उपस्थित थे।




















