
Hand holding immunity passport. Person with vaccination certificate or document flat vector illustration. Health, coronavirus, pandemic, traveling concept for banner, website design or landing page Eps 10
हापुड़ के बदमाश ने फर्जी पते पर बनवाया पासपोर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव मुरादपुर निवासी एक हिस्ट्रीशीटर ने बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव लुहारा का फर्जी पता दर्शाकर पासपोर्ट बनवा लिया। कस्बा चौकी पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो जांच के बाद साठगांठ में शामिल लुहारा ग्राम प्रधान के पति समेत पांच लोगों के मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुरादपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर नदीम ने 24 मार्च 2026 को अपने साथी मोहसिन के साथ मिलकर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। उसने लुहारा गांव निवासी वसीम से संपर्क कर फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाने की साजिश रची। तीनों ने मिलीभगत कर लुहारा गांव का फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र तैयार कराया और प्रधान से अनुमति पत्र भी हासिल कर लिया। थाने से जांच की औपचारिकता पूरी होकर पासपोर्ट जारी करने की सिफारिश कर दी गई।




















