
पिलखुवा में स्कूटी सवार की लापरवाही, पीछे बैठे बच्चे के साथ सड़क पर करता रहा जिगजैग ड्राइविंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में मोदीनगर बस स्टैंड के पास स्कूटी सवार व्यक्ति का सड़क पर स्कूटी को लहराते हुए चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूटी पर पीछे की तरफ एक बच्चा बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार सड़क पर स्कूटी को कभी दाएं तो कभी बाएं तरफ लहराते हुए जिगजैग तरीके से चला रहा है। इस दौरान पीछे बैठा बच्चा भी असुरक्षित स्थिति में नजर आ रहा है। ऐसे में अचानक संतुलन बिगड़ने पर बच्चा सड़क पर गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था।
पीछे चल रहे लोगों ने स्कूटी सवार की इस हरकत का विरोध भी किया। इसके बाद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के जरिए लोगों से अपील की जा रही है कि सड़क पर वाहन चलाते समय इस तरह की लापरवाही न करें, खासकर जब वाहन पर बच्चे भी सवार हों।
लोगों का कहना है कि मजाक या लापरवाही के चक्कर में सड़क पर किसी की जान खतरे में पड़ सकती है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाना चाहिए।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















