
उत्तराखंड : चकराता हाईवे पर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हापुड़ के व्यक्ति की मौत, दो गंभीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तराखंड के देहरादून जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चकराता-त्यूणी-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलहाड़ और सिलवाड़ा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जो देहरादून से हनोल की तरफ जा रहे थे। भीषण दुर्घटना में हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले 39 वर्षीय दुर्गेश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार दो अन्य लोग—दिल्ली के सुनील मंडल और देहरादून के ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस प्रशासन और SDRF की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष कुलदीप शाह के मुताबिक, पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















