
हापुड़ कोतवाली पहुंचे मेरठ रेंज के डीआईजी ने किया थाने का निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को हापुड़ कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए मालखाने, महिला हेल्प डेस्क और थाने के रजिस्टर व अभिलेखों की जांच की। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों से विभिन्न रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर और थाने के भवन का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने रिकॉर्ड के रखरखाव, साफ-सफाई और पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी जानकारी ली। अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















