
लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा श्रीकृष्ण पोस्टर प्रतियोगिता एवं पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल अस्सी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बच्चों ने अपनी कल्पना और रंगों के सुंदर संयोजन से एक से बढ़कर एक आकर्षक पोस्टर बनाए। सभी बच्चों की मेहनत, रचनात्मकता और कलात्मक सोच देखते ही बनती थी। निर्णायक मंडल ने भी बच्चों के प्रयासों की खूब सराहना की।
श्रीकृष्ण पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सोमिल को, द्वितीय पुरस्कार वंश और समायरा चौधरी को तथा तृतीय पुरस्कार हर्षिका भारती और शिवांशी को प्रदान किया गया।पीस पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पुलकित और ख्याति को, द्वितीय पुरस्कार वैष्णवी को तथा तृतीय पुरस्कार रिया और साफिया को मिला।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रेखा सिंह, सचिव एडवोकेट ज्योति और कोषाध्यक्ष डॉ. आराधना वाजपेयी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अध्यक्ष रेखा सिंह, सचिव एडवोकेट ज्योति, कोषाध्यक्ष डॉ. आराधना वाजपेयी, नीरू मित्तल, शालू ग्रोवर सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















