
हापुड़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर: 7 साल के बच्चे और बुजुर्ग में पुष्टि, कुल मामले 19 हुए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। जिला अस्पताल में हुई जांच के बाद दो नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें हापुड़ का एक 7 साल का बच्चा और गढ़मुक्तेश्वर का एक बुजुर्ग शामिल है। इन दो नए केस के सामने आने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 19 तक पहुंच गई है। लगातार मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. किशोर कुमार आहूजा के अनुसार, दोनों मरीज पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। जिला अस्पताल में टेस्ट कराए जाने पर इनमें स्वाइन फ्लू संक्रमण पाया गया। फिलहाल दोनों मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है और स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। लगातार बुखार, खांसी, गले में खराश, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों वाले संदिग्ध मरीजों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, खांसते-छींकते समय मुंह ढकने और हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















