
पिलखुआ में 29 सितम्बर को लगेगा वृहद रोजगार मेला
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):सेवा संकल्प अभियान-2026 के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आई०टी०आई०, हापुड़ के तत्वाधान में दिनांक 29-09-2026 को राजपूताना रेजिमेंट इण्टर कॉलेज, पिलखुवा, हापुड़ में एक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। उक्त मेलें में 20 से अधिक धिक स्थानीय एवं 30 से अधिक गाजियाबाद, नोएडा एवं गुरूग्राम की प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है। जिनकी रिक्तियों की कुल संख्या 5000 से अधिक है। उक्त मेलें में कम्पनियों द्वारा भर्ती साक्षात्कार के माध्यम से की जायेगी। जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई०, पोलिटेक्निक, स्नातक, बी०टेक, एम०बी०ए० बी०बी०ए०, बी०सी०ए० डिप्लोमा इत्यादि के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेगें। भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन अवश्य करें। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा, साक्षात्कार के समय बायोडाटा लाना अनिवार्य है। किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड में सम्पर्क करें। अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेलें में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।
प्रमुख पद/रिक्ति-
सहायक प्रबन्धक, रिलेशनशिप एक्सक्यूटिव, एकाउण्टेंट, एच०आर०, मैनेजर, टीम मेम्बर, स्टोर एसोसिएट, वेयर हाउस एसोसिएट, डी०ई०ओ० ऑपरेटर, क्वालिटि सी०एन०सी०/प्रेस मशीन / प्रोडक्शन ऑपरेटर, सुपरवाईजर आदि।
योग्यतायें-
आई०टी०आई०, हाईस्कूल, इण्टर, बी०टेक, बी०सी०ए०, एम०सी०ए०, डिप्लोमा, स्नातक, बी०बी०ए० आदि
स्थान एवं दिनाक/ समय- राजपूताना रेजिमेंट इण्टर कॉलेज, पिलखुवा, हापुड़। दिनांक 29-09-2026, प्रातः 10:00 बजे।
यह जानकारी संतोष कुमार सिंह
जिला सेवायोजन अधिकारी,
हापुड़ ने एक प्रेस नोट में दी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















