
हापुड़: तहसील चौपला पर भयंकर जाम, दो एंबुलेंस जाम में फंसी, लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा पर सोमवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से भीषण जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि महज दो मिनट की दूरी तय करने में लोगों को काफी देर लग गई।
यातायात पुलिसकर्मी मौके पर मुस्तैद दिखे जो यातायात व्यवस्था को संभालते दिखाई दिए। पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों का लगातार बढ़ता दबाव परेशानी का कारण बना रहा।
जाम के दौरान दो एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई। तहसील चौराहा पर आए दिन लगने वाले जाम को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि केवल यातायात पुलिस की तैनाती से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहा पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि आम लोगों और आपातकालीन सेवाओं को जाम में न फंसना पड़े।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















