
मेरठ स्नातक एमएलसी मतदाता चुनाव पंजीकरण अभियान को डॉ. विकास अग्रवाल ने गति देने का आह्वान किया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): लैंडक्राफ्ट गोल्फ लिंक स्थित क्रिस्टल क्लब में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री एवं स्नातक चुनाव अभियान में जुटे डॉ. विकास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों एवं मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को गति देने और अधिक से अधिक पात्र स्नातकों तक पहुंचने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अभियान को और मजबूत बनाने तथा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रचारक पंकज सिंघल, सुशील कुमार, वीर बहादुर सिंह, हरीश कुमार, रवि कुमार, शेखर साहू, नवनीत आर्या, अभय कंसल, अभिषेक चौहान, रमेश सिंह, रोहताश बैसला, विवेक वशिष्ठ, राकेश गुप्ता, पूर्व विभाग प्रचारक बसंत, सीए संदीप गोयल, गौरव माहेश्वरी शर्मा, अविरल अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















