
करोड़ों की लागत का फव्वारा बना शो पीस
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में करोड़ों की लागत से तैयार किया गया लेजर फव्वारा शोपीस बनकर रह गया है। कभी पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा यह लेजर शो अब लंबे समय से सूना पड़ा है।
फव्वारा बंद होने के कारण यहां लगी व्यवस्थाओं पर धूल जम रही है। बृजघाट आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक जब इस बंद पड़े लेजर फव्वारे को देखते हैं तो उन्हें निराशा होती है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी यदि यह सुविधा उपयोग में नहीं आ रही है, तो जिम्मेदार विभाग को इसकी सुध लेनी चाहिए।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की मांग है कि लेजर शो को जल्द शुरू कराया जाए, ताकि बृजघाट आने वाले पर्यटकों को एक बेहतर आकर्षण मिल सके और सरकारी धन से तैयार की गई यह सुविधा दोबारा उपयोगी हो सके।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179






















