
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों का आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों को आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद में शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में भव्य “शिक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर ब्रिगेडियर रमेश चंद्र एवं कॉलेज के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
विधालय प्रबंधन की ओर से सभी पुरस्कार विजेता शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। उन्होंने कहा कि “हमारे लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे समर्पित एवं कर्मठ शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, शिक्षण-कौशल और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।” आपकी यह सफलता हमारे संस्थान की सफलता है।






















