👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के टिम्बर व्यापारी संजय गर्ग को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का प्रांतीय संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने किया है और आशा व्यक्त की है कि आप उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नीतियों एवं संविधान के अनुसार कार्य करते हुए व्यापार मंडल को नई ऊँचाईयों पर पहुंचाने में सफल होंगे।
































