
हापुड़, सीमन / अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां आए हुए फरियादियों की फरियाद को सुना गया। हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में फरियादियों की फरियाद सुनी। हापुड़ तहसील क्षेत्र के साथ-साथ धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में भी फरियादियों की फरियाद को सुनाया गया जहां संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनकी समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
पुरानी कलेक्ट्रेट में समस्याएं सुनने के दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानन्जय सिंह, सीएमओ हापुड़ डॉक्टर किशोर कुमार आहूजा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।




















