
हापुड़, सीमन / /सुरेश जैन (ehapurnews.com): श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर चल रहे दशलक्षण पर्युषण महापर्व मे छोटे-छोटे बालक बालिकाओ ने जैन भजनो पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रतिभागी बालक बालिकाओ को रजत सिंघल, सुमन जैन सिघंल (टीकाराम तेल वाले)के सौजन्य से पारितोषिक श्रीमति रेखा सिघंल, सुमन जैन सिघंल, सुरेश चन्द जैन, डाo रेखा जैन ने आरोही जैन, तनवी जैन, वैदिक गुप्ता, नव्या जैन, सार्थक जैन, मिशिका जैन, लविश जैन, मुनीश जैन, तक्षवी जैन, नवीशा जैन, तीर्थ जैन आदि को पारितोषिक प्रदान किए।
समारोह का संचालन जैन समाज के उपाध्यक्ष पुलकित जैन तथा रेणुका जैन ने संयुक्त रूप से किया। प्रातःकाल अभिषेक शान्तिधारा के उपरांत मुनि सुव्रतनाथ विधान मंडल पाठ को जैन धर्म के विद्धान योगेश जैन शास्त्री ने सम्पन्न कराया। सगीतज्ञ विकास भारद्वाज ने संगीत दिया और भजन प्रस्तुत किए। जैन धर्म के उत्तम शोच धर्म पर प्रवचन देते हुए जैन विद्धान योगेश जैन शास्त्री ने कहा कि संतोष और निर्मल मन से ही सच्ची समृद्धि प्राप्त होती है। जिसके मन मे लोभ,मोह नही है वही वास्तव मे सच्चा सुखी और समृद्ध है। सच्चा संतोष भौतिक साधनो मे नही मन को अध्यात्म से जोड़कर धर्म के सिद्धांतो का अनुपालन करने मे है। जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया,संरक्षक अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, मंत्री आकाश जैन ,सुशील जैन, राजीव जैन, आर के जैन एडवोकेट, सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन, विकास जैन, तुषार जैन, निशा जैन, मीतिशा जैन,गरिमा जैन, नीरू जैन, बीनू जैन एडवोकेट,बबीता जैन, विनोद बाला जैन, राजेश जैन ,सजींव जैन, नीती जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित थे।




















