
हापुड़, सीमन / हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): हापुड़ की गोल मार्केट में ठेकेदार द्वारा एक पुलिया का निर्माण तो किया गया लेकिन लगता है कि ठेकेदार इस पुलिया को सड़क से जोड़ने वाले छोटे-छोटे रैंप के पैसे डकार गया। जी हां कुछ ऐसा ही इशारा मिल रहा है। क्योंकि कई दिनों पहले यहां पर पुलिया बनाई गई थी जिसका रैम अभी तक तैयार नहीं किया गया है। ऐसे में ठेकेदार की लापरवाही के साथ-साथ अधिकारियों की कार्यशाली भी सवालों के कटघरे में हैं। व्यापारियों ने तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट तक करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि आए दिन ई-रिक्षाएं पलट रही हैं, वहां सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन लापरवाह अधिकारी अपने AC कक्ष में बैठकर इत्मीनान से चाय की चुस्की ले रहे हैं। आम जनता परेशान है जिन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन किसी ने इस ओर रुख नहीं किया।व्यापारियों, दुकानदारों ने बताया कि कुछ समय पहले इस पुलिया का निर्माण हुआ था। उस दौरान भी ठेकेदार की लापरवाही देखने को मिली थी। ठेकेदार ने आखिर पुलिया तो बना दी लेकिन रैंप बनाना भूल गया या रैंप के पैसे डकार गया जिसकी वजह से आम जनता बेहद परेशान हैं। लापरवाह अधिकारियों के कारण ठेकेदार के हौसले बुलंद है जो रैंप बनाने को तैयार नहीं है। ऐसे में ग्राहक, दुकानदार, स्थानीय लोग आने-जाने वाले राहगीर इस पुलिया के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मामले में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट करना चाहिए।




















