
👁 14 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को सड़क पर टहल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, छिजारसी गांव निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके चचेरे भाई को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हादसे के समय युवक टोल प्लाजा के पास सड़क पर टहल रहा था। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।




















