
धौलाना-गुलावठी रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र स्थित धौलाना-गुलावठी मार्ग पर प्रीत फैक्ट्री के पास गुरुवार को दो बाइकों (स्प्लेंडर) के बीच ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कपूरपुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा धौलाना-गुलावठी मार्ग पर प्रीत फैक्ट्री के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कपूरपुर निवासी सागर (पुत्र दीपक) अपनी बाइक से धौलाना-गुलावठी रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह प्रीत फैक्ट्री के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उसे सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सागर सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही डायल-112 और धौलाना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल सागर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है।
थाना धौलाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। फिलहाल आस-पास नागरिकों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















